Mohit Khatik (freedom fighter)
Mohit Khatik | |
---|---|
मोहित खटीक | |
![]() | |
Nationality | Indian |
Citizenship | India |
मोहित खटीक एक फ्रीडम फाइटर थे जिन्होंने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के दुदही विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुर उत्तर पट्टी के पश्चिम टोला निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहित खटीक ने वर्ष 1942 के अंग्रेजों भारत छोडो आंदोलन के दौरान अपने छापामार रणनीतिक शैली से अंग्रेजों के दन्त खट्टे कर दिए थे।
गाँधी उपनाम से ख्यात इस महानायक की गाथा आज भी लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है । गांव के बुजुर्ग अपने बुजुर्गों से मिली जानकारी के हवाले से बताते हैं कि अंग्रेजी हुकूमत के दमनकारी रवैये ने मोहित के हृदय में विद्रोह का जज्बा पैदा किया पश्चिम चम्पारण जाते वक्त महात्मा गाँधी ने गांव के बगीचे में क्रांतिकारियों की सभा को सम्बोधित किया और मोहित को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी।
अपनी सहयोगी तिकड़ी में शामिल विजयपुर दक्षिण पट्टी निवासी मंगरु कमकर व् दुमही निवासी टप्पी लाल की रणनीति पर जनता के साथ रेल लाइन पंसरवा सड़क पुल को ध्वस्त कर दिया था।